फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of 29 teachers stopped for not reaching election training, clarification sought

चुनाव प्रशिक्षण से नदारद 29 शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 11 Feb 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Salary of 29 teachers stopped for not reaching election training, clarification sought
कानपुर देहात। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मतदान कार्मिक व पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण न लेने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 29 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। नदारद शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए अभी से लोग जुगत भिड़ा रहे हैं। पीठासीन व मतदान कार्मिक बनाए गए काफी शिक्षक मनमानी करते हुए प्रशिक्षण लेने ही नहीं पहुंचे। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कराया गया है।
विज्ञापन

इसमें 27 से 30 जनवरी तक होने वाले प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर प्रवीण कुमार, सुभाष दीक्षित, राजबाबू, विमल कुमार मिश्रा, चंद्रेश सिंह, आशीष कुमार, सुबोध कुमार, महेश चंद्र वर्मा, जयकरन, राकेश चंद्र सक्सेना, श्रीनिवास, शिवनाथ, सौरभ सचान, अशफाक राशिद, अर्पित, महावीर, अनुराग का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शैलेंद्र सिंह, विकास शुक्ला, नवनीत कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार गौतम, योगेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश कुमार तिवारी, सर्वेश कुमार, विजय लक्ष्मी, लाली देवी व विनय प्रकाश पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है।

सभी 29 शिक्षकों को नोटिस जारी कर बीएसए ने रिपोर्ट तलब की है। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि बिना किसी कारण के चुनाव ड्यूटी में मनमानी करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है। शिक्षकों का वेतन रोका गया है। संतोषजनक जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed