Unnao: साक्षी महाराज का पलटवार, बोले- हिंदुस्तान शरीयत कानून से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा, ये भी कहा
Unnao News: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पहुंचे सांसद ने अखिलेश यादव को इटावा में आवास की खुदाई कराने की सलाह भी दी। ये भी कहा कि हिंदुस्तान शरीयत कानून से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पहुंचे सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी के मुसलमानों को नया साल न मनाने को जारी किए गए फतवे पर पलटवार किया। कहा कि यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान शरीयत कानून से नहीं चलेगा, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा।
यह फतवा जारी करने वालों को समझ लेना चाहिए। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास पर शिवलिंग होने और खुदाई कराने के दिए गए बयान पर सांसद ने जोरदार हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव को केवल मुख्यमंत्री आवास ही दिख रहा है।
जवाब देकर गेंद अखिलेश यादव की तरफ उछाल दी
इटावा में उनका आवास है, पहले वहीं खुदवा के दिखवा लें। क्या इटावा में आवास की खुदाई होगी के सवाल पर सांसद ने कहा कि पहले सवाल अखिलेश यादव ने उठाया था। उन्होंने जवाब देकर गेंद अखिलेश यादव की तरफ उछाल दी है।