फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj gave statement against Owaisi and Mamata Banerjee

सीएए पर साक्षी महाराज का पलटवार: कहा- ओवैसी विक्षिप्त हैं, जाने वाला है ममता बनर्जी का राज्य

Wed, 13 Mar 2024 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 12:27 AM IST
सार

सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि मोदी जी का कहना है कि हम लोग अपने लिए राजनीति नहीं करते। परिवार के लिए राजनीति नहीं करते और एक जाति की राजनीति नहीं करते।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj gave statement against Owaisi and Mamata Banerjee
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को विक्षिप्त बताकर कहा कि उनसे संबंधित प्रश्न का उत्तर देना वह उचित नहीं समझते। ममता बनर्जी पर कहा कि उनका राज्य जाने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन

सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि मोदी जी का कहना है कि हम लोग अपने लिए राजनीति नहीं करते। परिवार के लिए राजनीति नहीं करते और एक जाति की राजनीति नहीं करते। सांसद ने कहा कि राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं, राष्ट्र की जनता के लिए राजनीति करते हैं। सीएए अखंड राष्ट्र, अखंड भारत के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद व विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
सांसद डॉ. साक्षी महाराज व भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने मंगलवार को कर्ण ब्लॉक में आधा दर्जन स्थानों पर सभाएं कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें कटरी पीपरखेड़ा के श्रीनगर में मोहम्मद में दरवाजे की इंटरलॉकिंग, एनएच 25 से बंथर गांव तक की सड़क, रामसहाय विद्यालय कुशलपुर में कक्ष निर्माण, जगजीवनपुर में छोटी रवल से कामाक्षी माता मंदिर तक इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया गया। सांसद ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग कहते हैं मोदी हटाओ, लेकिन किसे लाओ यह पता नहीं। क्या पप्पू को लाओगे। विद्या भाष्कर द्विवेदी, राजन शुक्ल, धीरज शुक्ल, पप्पू प्रधान, जेके दीक्षित, संजय यादव, मनीष मिश्र, अमोल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed