फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj filled nomination in lok sabha elections 2019

साक्षी महाराज शक्ति प्रदर्शन के बाद आज दूसरे सेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj filled nomination in lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज
सोमवार को सपा प्रत्याशी पूजा पाल सादगी से नामांकन कराएंगी। वहीं भाजपा उम्मीदवार साक्षी महराज जुलूस निकालकर दूसरे सेट में नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। उनके पर्चा दाखिल करने के दौरान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेेंगे। रामलीला मैदान से जुलूस निकाला जाएगा। वहीं पर जनसभा को उपमुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी हरि साक्षी महाराज अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम न्यायालय कक्ष में जाकर एक सेट में नामांकनपत्र जमा किया। हालांकि पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पर्चा दाखिल करने से इन्कार किया। कहा कि वह कलेक्ट्रेट की व्यवस्था देखने आए थे। आठ अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन जुलूस के साथ पहुंची। समर्थकों को निराला पार्क के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन


प्रस्तावकों को उनके साथ अंदर जाने दिया गया। नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि इस बार चुनाव 61 वर्ष बनाम 5 वर्ष और विकास बनाम ठगबंधन के बीच होगा। वहीं कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि लगता है कि इस बार घोषणापत्र जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया है। जनता सब जानती है चुनाव में करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed