फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sajeti Kand : victim narrates storie of gang misdeed in court

सजेती कांड: पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की सुनाई दास्तां, अदालत में दोहराई आपबीती

Tue, 16 Mar 2021 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sajeti Kand : victim narrates storie of gang misdeed in court
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, ट्रक बरामद - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में सजेती कांड की पीड़िता ने सोमवार को अपने मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने उस शाम की आपबीती बताई। इसके पहले उसने पुलिस को भी वही बयान दिए थे। सजेती के एक गांव में आठ मार्च की शाम को 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई।
विज्ञापन


मामले में दरोगा पुत्र दीपू यादव, सौरभ यादव और गांव निवासी मुख्य आरोपी गोलू यादव को जेल भेजा गया है। सोमवार को माती कोर्ट में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को अपने बयान दर्ज कराए। कहा, उस शाम वह खेत से चारा लेकर लौट रही थी तो आरोपियों ने पकड़ कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने पिता की मौत के मामले में भी बयान दिए। पीड़िता ने बताया कि उस रात पुलिस ने इधर से उधर मेडिकल कराने के नाम पर खूब दौड़ाया। आखिर में घाटमपुर सीएचसी में रोका। सुबह पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पीड़िता ने कहा कि कहीं न कहीं उसके पिता की मौत के पीछे आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed