फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saifai's team became the overall champion in hockey

Kanpur News: हॉकी में सैफई की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Saifai's team became the overall champion in hockey
सैफई। झांसी में 11 से 15 सितंबर तक हुई 69 वीं स्कूल स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की हॉकी टीम ने बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने 17 वर्षीय आयु वर्ग में स्वर्ण पदक, 14 वर्षीय आयु वर्ग में रजत पदक व 19 वर्षीय आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी वह इसी तरह प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक एवं प्रभारी खेल डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान और रणधीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ी निरंतर मेहनत कर रहे हैं। कॉलेज की इस उपलब्धि पर ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एमपी सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed