{"_id":"67c34bcc3bb37a6bb70ab9aa","slug":"saifai-lost-after-giving-a-tough-fight-to-lucknow-etawa-news-c-216-1-etw1004-122155-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ को कड़ी टक्कर देकर हारी सैफई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ को कड़ी टक्कर देकर हारी सैफई
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ उपविजेता टीम।
- फोटो : संवाद
सैफई। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 22 से 28 फरवरी तक आयोजित स्व. पंडित राम अवतार मिश्रा राज्यस्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन की देखरेख में हुआ। इसमें प्रदेश की कई टीमें शामिल हुईं। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने अभियान की शुरुआत दमखम के साथ किया। पहले लीग मैच में सैफई ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में रामपुर छात्रावास को 5-0 से मात दी। तीसरे लीग मैच में वाराणसी हॉस्टल को 7-1 से शिकस्त दी।
सेमीफाइनल मुकाबले में सशस्त्र सीमा बल के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सैफई की टीम को स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। सैफई की टीम उपविजेता रही। सैफई के रोमित पाल ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर को बधाई दी। हॉकी प्रशिक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को नए नियमों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। टीम के साथ गए हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने भी खिलाड़ियों की तारीफ की।