फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘साई V/S आई’ में देखें छोटे शहरों के युवा कलाकारों का हुनर, 7 जुलाई को होगी रिलीज

Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
एेश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
एेश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
sai vs i film releasing on july 7th
साईं वर्सेज आई 7 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे शहरों के युवा कलाकार बॉलीवुड में खूब धमाल मचा रहे हैं।  साल 2004 में रियलटी शो ‘जी सिने स्टार्स की खोज’ से अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू करने वाले अंकुर मल्होत्रा ने कानपुर में ‘साई वर्सेज आई’ फिल्म बनाई है। सात जुलाई को यह फिल्म कानपुर, लखनऊ, कन्नौज सहित कई जगह रिलीज की जा रही है। फिल्म के जरिए अंकुर प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को बेहतर मंच देने के लिए प्रयासत हैं।
sai vs i film releasing on july 7th
साईं वर्सेज आई 7 जुलाई को होगी रिलीज
अब तक 35 लाख लोगों ने देखा ट्रेलर
फिल्म साई वर्सेज आई के निर्माता अंकुर मल्होत्रा ने बताया कि सोशल साइट पर अब तक 35 लाख लोग इस फिल्म का ट्रेलर देख चुके हैं। सभी को यह बेहद रोमांचित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में कानपुर का जिक्र होता था लेकिन कानपुर के कलाकार नहीं होते थे। इस फिल्म में कानपुर भी होगा और कानपुर का टैलेंट भी।
 
sai vs i film releasing on july 7th
साईं वर्सेज आई फिल्म का पोस्टर
कुछ ऐसी है कहानी
यह एक महिला प्रधान कहानी है, जिसमें फिल्म की नायिका एक ऐसी महत्वाकांक्षी अभिनेत्री का किरदार निभा रही है जो ईश्वर में आस्था नहीं रखती, लेकिन उसके जीवन में कुछ ऐसा घटित होता है कि वो खुद को ईश्वर के प्रति समर्पित कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sai vs i film releasing on july 7th
साईं वर्सेज आई 7 जुलाई को होगी रिलीज
वेटर बनकर करते थे जीवन यापन 
कानपुर में कभी वेटर बनकर जीवन यापन करने वाले अंकुर मल्होत्रा आज कानपुर में ‘कॉलीवुड’ नाम का एक्टिंग व डांस इंस्टीट्यूट चलाते हैं। 2005 से चल रहे इस इंस्टीट्यूट में कई बच्चे एक्टिंग और डांस सीखने आते है। अंकुर ने बताया कि आज उनके कई स्टूडेंट्स बड़े-बड़े सीरियल में काम कर रहें हैं, जिसे देखकर उन्हें अच्छा लगता है। कानपुर के हुनरबाज को आगे ले जाना ही उनका काम है। फिल्म में अंकुर ने भी अहम किरदार निभाया है।
 
विज्ञापन
sai vs i film releasing on july 7th
साईं वर्सेज आई 7 जुलाई को होगी रिलीज
यूपी का जलवा
कॉलीवुड अकादमी ने सभी युवाओं को उचित मंच देने के लिए साल 2016 में कॉलीवुड टॉकीज का निर्माण किया है। इस बैनर तले ही फिल्म साई वर्सेज आई बनाई गई है। फिल्म की खास बात है कि इसमें सारे कलाकार यूपी के हैं। इसकी पूरी शूटिंग कानपुर में ही की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed