स्मार्ट कौन नहीं दिखना चाहता। हर कोई खुद को दूसरों से बेहतर दिखाना चाहता है लेकिन कपड़ों का चयन सही ढंग से न हो पाने की वजह से लोग स्मार्टनेस को हासिल करने में नाकाम साबित हो जाते हैं।अपने शरीर की साइज के हिसाब से कपड़ों के बेहतर चुनाव से कोई भी स्मार्ट बन सकता है।
2 of 4
इमेज कल्सेलटेन्ट राधिका भाटिया
इमेज कन्सलटेंट राधिका भाटिया ने कहा कि अपने शरीर की साइज के हिसाब से कपड़ों के बेहतर चुनाव से कोई भी स्मार्ट बन सकता है। कानपुर के होटल लिटिल शेफ सिविल लाइंस में आयोजित बॉडी शेप इवाल्यूवेशन की क्लास में राधिका भाटिया ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपनी बॉडी की शेप के हिसाब से कैसे, कब और क्या पहना जाए इसकी जानकारी होनी चाहिए।
इमेज कन्सलटेंट ने कई ड्रेस के बारे में बताते हुए समझाया कि अपने को कैसे सुंदर और पतला दिखाया जा सकता है। मोटी महिलाएं या लड़की सूट के ऊपर जैकेट पहने या स्टोल लटकाएं और गले में चेन पहने। ऐसा करने से मोटापा छिपता है। दुबली महिलाएं या लड़की प्लाजो पहनें।
एक ही कलर का सलवार और सूट उनके लिए बेहतर होगा जैसे ब्लू कुर्ती है तो ब्लू ही लैगी होनी चाहिए। प्रिंटेड कपड़े भी उनके लिए बेहतर होंगे। उन्होंने हाउस वाइफ को शरीर के साइज के हिसाब से समझाया कि बच्चे के स्कूल जाते समय, शादी, घूमने जाते समय किस तरह के कपड़े पहनें। क्लास में विम्मी भाटिया, कृतिका, प्रिया टंडन, सविता चावला, शिल्पा, सुनीता, लवांशी, कादम्बरी खुराना मौजूद रहीं।