फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sagar Lions become champions, thanks to Saurabh unbeaten half century

Kanpur News: सौरभ की नाबाद अर्धशतकीय पारी से सागर लायंस बना चैंपियन

Sun, 18 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sagar Lions become champions, thanks to Saurabh unbeaten half century
कानपुर। बुक ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित बीपी क्रिकेट लीग के फाइनल में सागर लायंस ने बुक शॉप ब्लास्टर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। सागर लायंस की जीत में नाबाद 58 रन बनाने वाले सौरभ शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बुक शॉप ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। योगेश यादव ने 69 और हिमांशु सिंह ने 57 रन की पारी खेली। सागर लायंस ने 19.1 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरभ शुक्ला ने नाबाद 58, गौरव कुशवाहा ने 46 और अपूर्व गुप्ता ने नाबाद 45 रन बनाए। मुख्य अतिथि गोयल ब्रदर्स के निदेशक अशोक गोयल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, महामंत्री अपूर्व गुप्ता, गुंजन माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, नीलेश खंडेलवाल, गिरीश पांडेय, गौरव गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed