{"_id":"5a0004334f1c1bf3538bb6e3","slug":"sadhvi-parachi-terrorism-said-this-big-thing-on-hindu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदू आतंकवाद पर साध्वी डॉ.प्राची ने कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू आतंकवाद पर साध्वी डॉ.प्राची ने कह दी ये बड़ी बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तेज तर्रार बयानों से अक्सर प्रकाश में रहने वाली साध्वी डॉ.प्राची ने एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी लोगों पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होने हिंदू आतंकवाद की बात करने वाले लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
हिंदू न आतंकवादी था, न है और न रहेगा
डेमो पिक
साध्वी डॉ.प्राची ने कहा कि जो लोग कश्मीर की आजादी की बात करते हैं, उन्हें डूब मरना चाहिए। कुछ लोग आज हिंदू आतंकवाद की बात कर रहे हैं। जबकि उन्हें शायद मालूम नहीं है कि हिंदू न आतंकवादी था, न है और न रहेगा। यह बात उन्होंने स्वामी नारदानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को वृंदावन लॉन किदवई नगर में आयोजित विराट संत सम्मेलन में कहीं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ला ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के लिए अपनी 4 सरकारें कुर्बान कर चुकी है। आवश्यकता पड़ी तो हम लोग कई बार अपनी सरकारें कुर्बान करेंगे। उन्होंने कमल हसन द्वारा हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि जो लोग आतंकवादियों के मारे जाने से दुखी हैं वे ही हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठा रहे हैं।
जूना अखाड़ा के मंत्री नारायण गिरी महाराज, स्वामी नारायणानंद महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक होमगार्ड सूर्यकांत शुक्ला आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर संयोजक अजय प्रताप सिंह, नारदानंद आश्रम नैमिषारण्य के चेयरमैन स्वामी विद्या चैतन्य महाराज, डॉ.अमित अवस्थी, रोहित यादव, दिनेश सिंह, मोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।