फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sabarmati Exp. Derailment: Railway doctors deny the statement

Sabarmati Exp. Derailment : रेलवे के डॉक्टरों का बयान से इनकार, कहा- पहले हमारे अफसरों को भेजो पत्र

Sun, 25 Aug 2024 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Aug 2024 12:41 AM IST
सार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) 16 अगस्त शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ था।

विज्ञापन
Sabarmati Exp. Derailment: Railway doctors deny the statement
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच एसआईटी भी कर रही है। शनिवार को ट्रेन के चालक, सहचालक, गार्ड के साथ ही जीआरपी थाना प्रभारी, आरपीएफ थाना प्रभारी व आरपीएफ के एक दरोगा के बयान दर्ज किए। एसआईटी ने ट्रेन के दोनों चालकों का मेडिकल करने वाले रेलवे के डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन उन लोगों ने अपने विभाग के आला अफसरों की अनुमति के बिना कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पनकी के पास साबरमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजहों की जांच रेलवे, पनकी थाना पुलिस और एनआईए, एटीएस के अलावा कई और खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। शनिवार को पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में गठित एसआईटी ने आरपीएफ जूही थाना प्रभारी पीके यादव, एक सबइंस्पेक्टर, जीआरपी सेंट्रल स्टेशन थाना प्रभारी के बयान दर्ज किए। साबरमती एक्सप्रेस के दोनों चालकों व गार्ड से भी दुर्घटना को लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों चालकों का मेडिकल करने वाली डॉक्टरों की टीम ने बयान देने से मना कर दिया है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। जल्द मेडिकल टीम के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed