यूपी के उन्नाव में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारने के लिए चापड़, बम और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जब तक भाई के प्राण पखेरू उड़ नहीं गए तब तक गुस्से में पागल छोटा भाई उसे तड़प-तड़पकर मरता हुआ देखता रहा। इस हत्याकांड के पीछे उसके चार साथी भी शामिल थे।
{"_id":"5b3a57cd4f1c1b2b438b4569","slug":"ruthlessly-killing-big-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: चापड़, बम और ताबड़तोड़ फायरिंग कर बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: चापड़, बम और ताबड़तोड़ फायरिंग कर बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर सब हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाघाट कोतवाली
हत्यारों ने पहले चापड़ से कई वार किए फिर कमर में गोली मारी और देसी बम फेंककर फरार हो गए। बम के धमाके से दहशत फैल गई। यूपी-100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गईं थी। दो हत्यारे पुलिस के सामने ही हथियार लहराते हुए भागे, जिन्हें नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
उन्नाव मिश्रा कालोनी निवासी विनय सोनकर उर्फ बीनू (42) पुत्र राजकिशोर को छोटे भाई राहुल ने सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे अपने चार साथियों की मदद से घर से चंद कदम की दूरी पर परचून की दुकान के पास बुलाया। वहां दोनों भाइयों में बातचीत के बाद गाली-गलौज हो गई, फिर राहुल ने बड़े भाई विनय पर चापड़ से कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर वर्चस्व व रंजिश में की हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चापड़ लगने के बावजूद विनय जूझता रहा, यह देख राहुल ने 12 बोर का तमंचा निकाला और कमर में सटाकर विनय को गोली मार दी। विनय गिरा तो राहुल ने अपने साथियों के साथ उस पर देसी बम फेंके और सभी भाग निकले। बम फटने से क्षेत्र में दहशत फै ल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन व लगी गांववालों की भीड़
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा पहुंचे तो विनय की सांस चल रही थी। पुलिस उसे पास के नर्सिंगहोम ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि 2010 में विनय सोनकर उर्फ बीनू ने मोहल्ले में ही सगे चाचा राजेश की चापड़ मारकर हत्या की थी, जिसको लेकर चाचा के लड़के दुश्मनी मानने लगे थे।