फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की कुचलकर मौत, देवर-भाभी घायल

Mon, 02 Jul 2018 08:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 08:31 PM IST
सार

- मां और चाचा गंभीर घायल, ट्रक चालक मौके से भाग निकला

विज्ञापन
child died in road accident in Etawah
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

 

child died in road accident in Etawah
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

यह घटना इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव के पास की है। यहां बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि देवर-भाभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। 

child died in road accident in Etawah
इटावा सड़क हादसा, मौके पर इकट्ठा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अंशुल पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने ढाई साल के बीमार भतीजे देव को दिखाने के लिए इटावा जा रहा था। उसके साथ उसकी भाभी जूली देवी भी थी। उनकी बाइक जब चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
child died in road accident in Etawah
इटावा सड़क हादसा

इससे अंशुल बाइक सहित गिर पड़े, देव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अंशुल व उसकी भाभी जूली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। 

 

विज्ञापन
child died in road accident in Etawah
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसओ चौबिया सतीश यादव व एसओ बसरेहर विनय दिवाकर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने देव को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed