फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ruthless murder of woman in auraiya

यूपी: पहले चाकू से गोदा फिर रस्सी से गला कसकर महिला की हत्या, घर के कमरे में इस हालत में मिला शव

Thu, 21 Apr 2022 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

औरैया में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
ruthless murder of woman in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के धनवाली गांव में चाकू मारने के बाद महिला की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान से घर पहुंचे पति ने कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। बिधूना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने पति पर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


धनवाली गांव निवासी भूरे लाल सिंह मजदूर है। भूरेलाल ने बताया कि वह चार साल से चाचा जगदीश के घर में परिवार समेत रह रहा था। कुछ माह पहले बंटवारे में चाचा के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिली जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार को वह बेटी अंजली के साथ निर्माणाधीन मकान में सोने गया था। घर में पत्नी सुनीता (35) अकेली थी। गुरुवार सुबह घर पहुंचा तो दरवाजा पहले से खुला था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन

यह देख उसने पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना पर सीओ बिधूना महेेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल सुजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। कमरे समेत पूरे घर की जांच पड़ताल की। कमरे में खून से सने पैरों के निशान देख फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पति समेत आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी बीच वाकरपुर करमपुर, औरैया से मायके पक्ष के लोग गांव आ गए और उन्होंने भूरे लाल पर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला के पिता गया प्रसाद का आरोप है कि भूरे शराब का लती है। दंपती की एक बेटी है। इसके बाद कोई संतान न होने पर दामाद बेटी को पीटता था। 19 अप्रैल को भी शराब पीकर उसने सुनीता को पीटा था। आरोप है कि चाकू से गला रेतकर और रस्सी से गला कसकर दामाद ने हत्या की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति भूरेलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कुछ सामान भी हाथ लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का शक भी पति पर 
निर्माणाधीन मकान में मिले खून से सने पैरों के निशान व सना जूता मिलने से पुलिस का शक भूरे लाल पर गहरा गया है। घटनास्थल से रस्सी, टूटी चूड़ियां व खून से सना चाकू बरामद हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार शाम जब भूरे गेहूं काटकर घर लौटा तो दूसरे कपड़े पहने था। सुबह जब घर आया तो कपड़े बदले थे। इससे पुलिस का शक भूरेलाल पर गहरा रहा है।

चाचा का बेटा समेत तीन लोग थे छत पर
ग्रामीणों के मुताबिक, स्व. जगदीश का बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह गेहूं की कटाई होने की वजह से घर आया है। बुधवार रात वह छत पर दो लोगों के साथ सो रहा था। गुरुवार तड़के उठकर वह फिर से कटाई करने चला गया था। अब हैरत की बात यह है कि इन तीनों को महिला की चीख-पुकार या किसी प्रकार की कोई आवाज सुनाई नहीं दी, जबकि घटनास्थल इसी मकान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed