फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruthless killing of a young man in fatehpur

फतेहपुर: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, सिर और चेहरे में चोट के निशान, खंडहर में मिला शव

Sat, 14 Nov 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Ruthless killing of a young man in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में आबूनगर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर राजकीय इंटर कालेज के सामने चौबीस घंटे से लापता युवक का शनिवार सुबह शव बरामद हुआ। उसकी ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई थी। रक्तरंजित शव आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


करीब दस बजे चौकी पुलिस पहुंची। परिजनों ने हत्या के पीछे स्मैक पीने-पिलाने का विवाद में साथियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में धरपकड़ चालू की है।
विज्ञापन


जीआईसी के सामने शव रोड किनारे खंडहर में मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। खून से सने ईंट पत्थर पड़े थे। आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर निवासी अलीबख्स का बेटा मुस्तकीम गायब भाई शीबू (30) को खोजते मौके पर पहुंचा। शव मिलने की खबर पर आबूनगर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने फोटो दिखाई तो मुस्तकीम ने पहचान की।

मुस्तकीम ने बताया कि शीबू इमलियाबाग के पास सैलून की दुकान चलाता था। करीब दो माह पहले शीबू ने दुकान बेच दी थी। इन दिनों शादी-पार्टी आयोजनों में मजदूरी करता था। इमलियाबाग के समीर, मुश्ताक शुक्रवार सुबह घर आए थे।

उनके साथ भाई निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। उन लोगों ने सोचा कहीं काम पर गया होगा। रात को घर नहीं आने पर शनिवार सुबह खोजबीन चालू की थी। तभी राजकीय इंटर कालेज के सामने शव मिलने की खबर पर पुलिस के पास पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि शीबू स्मैक के नशे का लती था। इमलियाबाग के साथियों के साथ अक्सर स्मैक पीने जाता था। स्मैक पीने पिलाने के दौरान ही शुक्रवार रात विवाद हुआ होगा। तभी शीबू की उसके दोस्तों ने हत्या की है।

पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर फैले खून के नमूने लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed