फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Russia Ukraine war: Mahoba student returns home from Ukraine

Russia Ukraine war: कई दिनों से हंगरी में फ्लाइट के इंतजार के बाद राज की वतन वापसी, पिता को देख छलके आंसू

Sat, 05 Mar 2022 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Mar 2022 07:21 PM IST
सार

शनिवार को पनवाड़ी प्रधान संजय द्विवेदी के बेटे राज द्विवेदी दिल्ली पहुंच गए। राज को देखते ही उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं।
 

विज्ञापन
Russia Ukraine war: Mahoba student returns home from Ukraine
पिता को गले लगाते राज द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिनों से हंगरी में फ्लाइट के इंतजार के बाद शनिवार को राज द्विवेदी की वतन वापसी हो गई। सुबह 9 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनके पिता संजय द्विवेदी साथियों को साथ उन्हें लेने पहुंचे थे। पिता को देख राज की आंखों में आंसू छलक उठे।
विज्ञापन


पिता ने उसे गलेे से लगा लिया। यूक्रेन-रूस की जंग के बीच फंसे छात्रों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। शनिवार को पनवाड़ी प्रधान संजय द्विवेदी के बेटे राज द्विवेदी दिल्ली पहुंच गए। राज को देखते ही उनके चाचा अजय द्विवेदी, पिंकू द्विवेदी, भाई विशाल द्विवेदी, प्राची द्विवेदी, आयुष द्विवेदी व आयुष गुप्ता की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


राज ने वर्ष 2017 में यूक्रेन की राजधानी कीव के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। रूस के हमले के कारण राज भी कीव में फंस गया था। राज अपने साथियों समेत पिछले दिनों यूक्रेन छोड़कर हंगरी बार्डर पर पहुंचा और वहां उसे स्वदेश लौटने के लिए इंतजार करना पड़ा। दूतावास से टोकन प्राप्त होते ही राज की घर वापसी तय हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed