{"_id":"6af34fb865a0f363410195d8","slug":"rush-of-passengers-at-central-station-following-festival-chaos-prevailed-from-platforms-to-foot-overbridge-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: त्योहार के बाद सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का रेला, प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: त्योहार के बाद सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का रेला, प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक रही मारामारी
Tue, 10 Nov 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 PM IST
सार
Kanpur News: आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस में चढ़ने को धक्कामुक्की हुई। यात्री सीट के लिए जद्दोजहद करते रहे। यात्री बाथरूम तक में सफर करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही घरों से कामकाज पर लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ऐसा दबाव बढ़ा कि प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक पैर रखने की जगह नहीं बची। ट्रेन में सवार होने के लिए धक्कामुक्की हुई तो जनरल कोच में सीट पाने के लिए मारामारी।
हालात यह रहे कि कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को बाथरूम तक में बैठकर सफर करना पड़ा। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटकर लौट रहे लोगों के हिस्से में रेलवे की बदइंतजामी और जोखिम भरा सफर आया। सबसे ज्यादा अफरातफरी कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हालात यह रहे कि कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को बाथरूम तक में बैठकर सफर करना पड़ा। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटकर लौट रहे लोगों के हिस्से में रेलवे की बदइंतजामी और जोखिम भरा सफर आया। सबसे ज्यादा अफरातफरी कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस में दिखी।
विज्ञापन
Trending Videos
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। दरवाजों पर भीड़ के चलते अंदर दाखिल होना मुश्किल हो गया। कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते कोच में घुसने लगे। सीटों पर कब्जे की कोशिश में धक्कामुक्की होती रही। परिवार और सामान के साथ सफर कर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार के बाद यात्रियों की भारी भीड़ जुटने का अंदेशा पहले से था इसके बावजूद अतिरिक्त ट्रेनों और जनरल कोच की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के इंतजाम भी नाकाफी दिखे।