फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rura-Mindakuan road will improve by Rs 28.55 crore, Rs 4.61 crore allocated

28.55 करोड़ से सुधरेगा रूरा-मिंडाकुआं मार्ग, 4.61 करोड़ रुपये आवंटित

Thu, 02 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rura-Mindakuan road will improve by Rs 28.55 crore, Rs 4.61 crore allocated
रूरा-बनीपारा मार्ग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा-मिंडाकुआं मार्ग पर जल्द ही लोगों का सफर सुहाना होगा। केंद्रीय सड़क निधि योजना से मार्ग को सुधारने के लिए राज्यपाल ने मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 28.55 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें 4.61 करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रूरा से बनीपारा होकर मिंडाकुआं जाने वाली सड़क उखड़ गई है। यह सड़क सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग को जोड़ती है। रसूलाबाद से माती मुख्यालय आने के लिए इसी सड़क से आवागमन होता है। छोटे-बड़े मिलाकर करीब पांच हजार से अधिक वाहन हर दिन यहां से होकर निकलते हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बीस किलोमीटर लंबाई की इस सड़क पर वाहन सवार हिचकोले खाते हुए निकलने को मजबूर हैं। वहीं आए दिन हादसे होते हैं। जिला पंचायत सदस्य बउवा त्रिवेदी ने उखड़ी सड़क की जानकारी अधिकारियों को दी थी। इस पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से बदहाल रूरा-मिंडाकुआं मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि योजना में प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था।
अब राज्यपाल ने इसके लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 28.55 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

इसमें से 4.61 करोड़ रुपये आवंटित भी हो गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। आबादी क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के लिए नाली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed