{"_id":"5cb810b5bdec2239135ed0cc","slug":"rupees-missing-from-pocket-of-decedent-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मृतकों की जेब से गायब हुए थे रुपये, आरोपों के घेरे में खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मृतकों की जेब से गायब हुए थे रुपये, आरोपों के घेरे में खाकी
Thu, 18 Apr 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जीजा-साले के रुपये और मोबाइल गायब हो गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बिधनू की सेन चौकी पर हंगामा किया। उसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद आनन-फानन में पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को सात हजार रुपये लौटा दिए। हालांकि, इसके बाद भी थाना पुलिस रुपये गायब करने के आरोप खारिज करती रही।
विज्ञापन
मंगलवार रात बिनगवां निवासी राजन पासवान, मझावन निवासी अपने साले शिवम के साथ बाइक से रमईपुर से वापस घर जा रहा था। हाईवे पर सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जीजा-साले के पास सात हजार रुपये और दो मोबाइल थे, जिसे सेन चौकी पुलिस ने गायब कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने बिधनू पुलिस को जमकर फटकारा। कुछ ही देर बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बिधनू थाने के एक दरोगा ने परिजनों को रुपये दे दिए।
विज्ञापन
घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि उन्होंने रुपये नहीं निकाले। फिर भी मदद के लिए परिजनों को रुपये दिए गए हैं। परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। एसओ अनुराग सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची थी। ऐसे में आशंका है कि किसी राहगीर ने रुपये गायब कर दिए।
विज्ञापन