{"_id":"66b207a9a9c55548c40179fa","slug":"runs-rain-even-when-it-doesn-t-rain-after-eden-gardens-these-are-the-arrangements-to-cover-the-entire-ground-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Green Park: बारिश नहीं...बरसते हैं रन, ईडन गार्डन के बाद यही हैं पूरे मैदान को कवर करने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Green Park: बारिश नहीं...बरसते हैं रन, ईडन गार्डन के बाद यही हैं पूरे मैदान को कवर करने के इंतजाम
Tue, 06 Aug 2024 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:53 PM IST
सार
Kanpur News: बारिश के दौरान मैदान को गीला होने से बचाने के लिए 2017 में कोलकाता से कवर मंगवाए गए थे। ईडन गार्डन के बाद ग्रीनपार्क ही है, जहां पूरे मैदान को कवर करने के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
,ग्रीन पार्क स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बारिश के दौरान भी कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रन बरसते हैं। इसका कारण कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम के बाद कानपुर के ग्रीनपार्क में ही पूरे मैदान को ढकने के लिए कवर उपलब्ध है। इससे बारिश में यहां पिच के साथ मैदान भी गीला नहीं होता है। जून से सितंबर के महीनों में ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले अधिकतर मैचों में बारिश का दखल होता रहा है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए 2017 में पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने यूपीसीए से पूरे मैदान को ढकने के लिए कवर मंगवाने की पेशकश की थी। इस पर कोलकाता से 10 लाख की लागत में पूरे मैदान को ढकने के लिए कवर मंगवाए गए थे। इसके बाद से ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दौरान हुई बारिश का कोई खास असर नहीं पड़ा। सितंबर 2022 में रोड सेफ्टी लीजेंड क्रिकेट लीग के मुकाबले के दौरान भी बारिश हुई, लेकिन विशेष कवर के माध्यम से मैदान ढक जाने से सीरीज के सारे मैच अच्छे से खेले गए।
विज्ञापन
अब भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दौरान भी बारिश की पूरी संभावनाएं हैं, लेकिन अधिकारी विशेष कवर होने से मैच अच्छे से होने के लिए आश्वस्त हैं। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम के बाद ग्रीनपार्क में ही पूरे मैदान को ढकने के लिए कवर मौजूद हैं। इससे बारिश के दौरान मैदान को गीला होने से बचाने में काफी मदद मिलती है। इससे मैच पर खास असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन