{"_id":"5ba6820a867a55013b110eef","slug":"rumor-of-kidnapping-bothered-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की अफवाह ने पुलिस को खूब छकाया, सूचना मिलते ही सीमाएं सील कर दी गईं, फिर हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की अफवाह ने पुलिस को खूब छकाया, सूचना मिलते ही सीमाएं सील कर दी गईं, फिर हुआ ये खुलासा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के फजलगंज में शनिवार को चार लोग रिवाल्वर लगाकर आटो पार्ट्स कारोबारी गुरु बक्स बरारा उर्फ लकी को इनोवा में उठाकर ले गए। इससे अपहरण की सूचना फैल गई। पुलिस ने सीमाएं सील कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। शाम को थानाप्रभारी आशीष मिश्रा ने मामले का खुलासा किया।
दबौली निवासी गुरु बक्स बरारा पुराने आटो पार्ट्स का काराबोर करते हैं। उनकी 11 ब्लाक गोविंद नगर निवासी रिंकू के साथ पार्टनरशिप में गड़रियनपुरवा और कबाड़ी मार्केट में दुकान है। चचेरे भाई अनमोल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में इनोवा से एक महिला और तीन पुरुष कबाड़ी मार्केट आए और लकी के बारे में पूछा। उसने गड़रियन पुरवा स्थित लकी की दुकान पर भेज दिया। वहां चारों लोग पहुंचे। रिंकू, लकी व अन्य लोगों ने एक होटल में बैठकर बातचीत की, चाय पी।
इसके बाद अचानक चारों लकी को रिवाल्वर लगाकर इनोवा से लेकर चले गए। थानाप्रभारी ने बताया कि लकी को भोपाल के मिसरौल थाना पुलिस उठाकर ले गई है। पुलिस को किसी मामले में लकी से पूछताछ करनी है। इधर, लकी के परिजन भी भोपाल रवाना हो गए हैं। लकी के पिता जगदीश भी आटो पार्ट्स का काम करते हैं। उनकी भी कबाड़ी मार्केट में दुकान है।