फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ruckus, stone pelting and firing in Kannauj, report on 31

कन्नौज में बवाल: मामूली विवाद में दो समुदायों में पथराव-फायरिंग, सात हिरासत में, 31 पर रिपोर्ट

Sat, 21 May 2022 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 May 2022 07:33 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में मामूली विवाद के बाद दो समुदायों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई। मामले में 21 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Ruckus, stone pelting and firing in Kannauj, report on 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में मोहल्ला चिरैयागंज में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो समुदायों में संघर्ष हो गया। धर्म विशेष के लोगों ने एक युवक को पीट दिया। इससे तनाव फैल गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई। प्रकरण में 21 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। चिरैयागंज में फूलमती मंदिर से कुछ ही दूरी पर मेला लगा है। शुक्रवार देर रात मेले में मोहल्ला नखासा निवासी अमरनाथ और चिरैयागंज निवासी आफाक के बीच मामूली विवाद हो गया। लोगों ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन


अमरनाथ के मुताबिक रात में वह चिरैयागंज के रास्ते से घर जा रहा था। इसी दौरान आफाक, खुर्शीद, तौफीक, छक्कन, सलमान, कल्लू, फैजी, खुट्टी, सुप्पन, अंबर सिद्दीकी, गुलाम वारिस, बाकी अब्दुल्ला, कम्मो, आसिफ, सोरफ, सियाजुल अहमद, इम्तियाज, डीएम, सुफियान, ओसाना, फजील समेत 10 अज्ञात लोग मौके पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तभी चिरैयागंज के कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया और हवाई फायरिंग की। इससे तनाव बढ़ गया। घटना का पता चलते ही नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री व हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे।

पथराव की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाठी पटक कर भीड़ को नियंत्रित किया। शनिवार दोपहर कानपुर से आईजी प्रशांत कुमार भी शहर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़ित अमरनाथ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज है। जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed