{"_id":"66fcfc6582bdb008ad086dd6","slug":"ruckus-over-ticket-refund-hundreds-of-people-reached-upca-office-refund-will-happen-from-4th-to-6th-october-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ind Vs Ban: टिकट वापसी को लेकर हंगामा, यूपीसीए कार्यालय पहुंचे सैकड़ों लोग, चार से छह अक्तूबर तक होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind Vs Ban: टिकट वापसी को लेकर हंगामा, यूपीसीए कार्यालय पहुंचे सैकड़ों लोग, चार से छह अक्तूबर तक होगी वापसी
Wed, 02 Oct 2024 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:30 PM IST
सार
Kanpur News: भारत-बांग्लोदश टेस्ट मैच दो दिन बारिश शे चलते नहीं हुआ था। इन दिनों की टिकट्स की वापसी को लेकर यूपीसीए ने घोषणा की थी। इसको लेकर ग्रीनपार्क पहुंचे लोग टिकट वापसी की व्यवस्था न होने से नाराज हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क मे टिकट वापसी को लेकर हंगामा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक खेले गए भारत और बंगलादेश टेस्ट में दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश और मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका था। इसके चलते इन दो दिन की टिकट के पैसे वापसी करने का घोषणा यूपीसीए ने की थी। इसको लेकर बुधवार को सैकड़ों लोग टिकट के पैसे वापस लेने ग्रीनपार्क पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर भीड़ ने हंगामा किया, तो उनको यूपीसीए कार्यालय भेजा गया। यहां पर भी भीड़ को कोई अधिकारी नहीं मिला। हंगामे की सुचना मिलते ही भारत-बंगलादेश टेस्ट के वेन्यू डायरेक्टर ने फोन से तुरंत मौजूद सभी लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने संदेश दिया कि वह सभी चार से छह अक्तूबर तक अपनी टिकट का पैसा यहां आकर वापस ले सकते हैं। इसके लिए कांउटर उसी स्थान पर बनाया जाएगा, जहां से उन्होंने टिकट खरीदी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को भी घबराने की बात नहीं है, सभी का पैसा वापस मिलेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट का भी पैसा होगा वापस
बुक माई शो पर सभी ने टिकट खरीदी है। वह अपनी टिकट लेकर आए, उनका पैसा दे दिया जाएगा। आज दो अक्तूबर को राष्ट्रीय अवकाश के कारण आफिस बंद था, नहीं तो आज से ही टिकट वापसी का पैसा देना शुरू कर दिया जाता। फोन द्वारा संदेश देने के बाद डॉ. कपूर तुरंत ग्रीनपार्क भी रवाना हुए, जिससे लोगों की नाराजगी दूर की जा सके।