फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruckus at Pran Pratistha celebration, Car hits sound system,Youth injured, uproar by angry people

प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में बवाल: कार ने साउंड सिस्टम में मारी टक्कर...युवक घायल, नाराज लोगों का हंगामा

Tue, 23 Jan 2024 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Jan 2024 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: चंद्रेश्वर हाते के बाहर लगे साउंड व डीजे सिस्टम पर एक कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया। नाराज लोगों ने गैर समुदाय के युवक पर टक्कर मारने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पहुंचे जेसीपी व डीसीपी सेंट्रल ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Ruckus at Pran Pratistha celebration, Car hits sound system,Youth injured, uproar by angry people
नई सड़क चंदेश्वर हाते के बाहर राम धुन पर झुमते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर एक कार ने सोमवार शाम को चंद्रेश्वर हाते के बाहर लगे साउंड व डीजे सिस्टम पर टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे से नाराज इलाकाई लोगों ने गैर समुदाय के युवक पर टक्कर मारने का आरोप लगाकर रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार व थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यक्रम आयोजक ने जेसीपी से स्वयं आकर पूजा शुरू कराने को कहा। जेसीपी के पूजा करने के बाद मामला शांत हुआ।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए चंद्रेश्वर हाते के पास सड़क पर डीजे लगाया गया था।

विज्ञापन

लोग डांस के साथ आतिशबाजी भी कर रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे परेड किताब मार्केट निवासी एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) अमन अपनी बाइक से मूलगंज की ओर जा रहा था। इसी दौैरान पीछे से एक कार डीजे में टक्कर मार दी। इससे डीजे लाइट अमन के सिर पर गिर गई।

पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
मौके पर मौजूद लोगों ने रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि टक्कर मारने वाला दूसरे समुदाय का है। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और पूजा शुरू करने को कहा। इतना कहकर जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी वहां से चल दिए।

विज्ञापन

एहतियातन सर्किल पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और क्यूआरटी तैनात
फोन पर कार्यक्रम और पूजा शुरू करने को कहा। इस पर लोगों ने कहा कि जब तक जेसीपी स्वयं पूजा नहीं शुरू कराएंगे, तब तक पूजा नहीं होगी। इस पर जेसीपी दोबारा मौके पर पहुंचे और आरती की। तब कार्यक्रम शुरू हुआ। पुलिस अधिकारियों ने एहतियातन सर्किल पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और क्यूआरटी तैनात कर दी है।

अनजाने में कार से टक्कर लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार चालक की तलाश की जा रही है। बेवजह कुछ लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश की थी। समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed