फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTPCR test machine's sensor defective

खराब सेंसर को बदलने के लिए दिल्ली से आएगी विशेषज्ञों की टीम

Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test machine's sensor defective
आरटीपीसीआर लैब में खराब मशीन को देखता कर्मचारी पीयूष। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में एफएसएल टू (आरटीपीसीआर) लैब की मशीन के सेंसर सात दिन से खराब हैं। मरीजों का सैंपल लखनऊ और कानपुर भेजा जा रहा है। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ दो दिन में आएंगे।
विज्ञापन

दो माह पहले जनपद में लैब का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। शासन से स्टॉफ की भी तैनाती हो गई है। जनपद में कोरोना के मामले बढ़े तो एफएसएल टू लैब में 100 जांचें प्रतिदिन होती थी, लेकिन सात दिन से आरटीपीसीआर मशीन के तीन सेंसर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

लैब में सभी मशीनों के उपकरण मुंबई की एक कंपनी ने लगाए हैं। सीएमओ दफ्तर की ओर से शिकायत मेल पर कंपनी को भेज दी गई है। इसके बाद कंपनी के इंजीनियरों ने लैब में तैनात स्टॉफ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब दो दिन में कंपनी की दिल्ली ब्रांच के इंजीनियर लैब आकर मशीन के सेंसर ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को मेल भेजकर शिकायत दर्ज करा की गई है। कंपनी की दिल्ली ब्रांच के इंजीनियर दो या तीन दिन में मशीन के सेंसर ठीक करने के लिए आएंगे। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed