{"_id":"61e9ae7682494d78dc5e3162","slug":"rtpcr-test-machine-s-sensor-defective-akbarpur-news-knp676425725","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सेंसर को बदलने के लिए दिल्ली से आएगी विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सेंसर को बदलने के लिए दिल्ली से आएगी विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन
आरटीपीसीआर लैब में खराब मशीन को देखता कर्मचारी पीयूष। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में एफएसएल टू (आरटीपीसीआर) लैब की मशीन के सेंसर सात दिन से खराब हैं। मरीजों का सैंपल लखनऊ और कानपुर भेजा जा रहा है। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ दो दिन में आएंगे।
दो माह पहले जनपद में लैब का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। शासन से स्टॉफ की भी तैनाती हो गई है। जनपद में कोरोना के मामले बढ़े तो एफएसएल टू लैब में 100 जांचें प्रतिदिन होती थी, लेकिन सात दिन से आरटीपीसीआर मशीन के तीन सेंसर काम नहीं कर रहे हैं।
लैब में सभी मशीनों के उपकरण मुंबई की एक कंपनी ने लगाए हैं। सीएमओ दफ्तर की ओर से शिकायत मेल पर कंपनी को भेज दी गई है। इसके बाद कंपनी के इंजीनियरों ने लैब में तैनात स्टॉफ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब दो दिन में कंपनी की दिल्ली ब्रांच के इंजीनियर लैब आकर मशीन के सेंसर ठीक करेंगे।
विज्ञापन
कंपनी को मेल भेजकर शिकायत दर्ज करा की गई है। कंपनी की दिल्ली ब्रांच के इंजीनियर दो या तीन दिन में मशीन के सेंसर ठीक करने के लिए आएंगे। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ