{"_id":"6a0cbedbfa00713bd603ebb3","slug":"rto-server-down-10000-applications-stuck-still-waiting-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1529181-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरटीओ का सर्वर खराब, 10 हजार आवेदन फंसे, अभी और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरटीओ का सर्वर खराब, 10 हजार आवेदन फंसे, अभी और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
कानपुर। परिवहन विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। आरटीओ का वाहन पोर्टल पिछले दो सप्ताह से ठप है, जिससे नए वाहनों का पंजीकरण, गाड़ियों का ट्रांसफर, एनओसी और फाइनेंस से जुड़े काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि सभी कार्यों के करीब 10 हजार से अधिक आवेदन पोर्टल में फंस चुके हैं।
आरटीओ के वाहन पोर्टल पर गाड़ियों से संबंधित कार्य होते हैं। शहर में प्रतिदिन 200 से 250 चार पहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है। इसके साथ करीब 100 से अधिक एनओसी और ट्रांसफर का काम होता है। इसके लिए कार्यालय में सुबह से लंबी कतारें लग जाती हैं। सर्वर संकट अभी एक सप्ताह तक जारी रहने की बात कही जा रही है। इस संबंध में मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ब्यूरो
केस वन-
कार दूसरे व्यक्ति को बेची है जिसके लिए दो दिन से आ रहा हूं, लेकिन सर्वर न चलने की वजह से आवेदन ही नहीं हो पा रहा है। - दिनेश कुमार, यशोदानगर
गाड़ी का टैक्स जमा करने के लिए चार दिन से परेशान हूं, कार्यालय आता हूं दो-तीन घंटे इंतजार करता हूं और वापस चला जाता हूं। - श्याम कुमार, कल्याणपुर
वर्जन-
दो सप्ताह से सर्वर के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। जल्द ही सही हो जाएगा और सभी के लंबित आवेदन निस्तारित होंगे और लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। - आलोक कुमार, एआरटीओ