{"_id":"6ac113e3e923e2cbe9075c41","slug":"kanpur-one-month-ai-foundation-course-to-start-at-csjmu-fee-is-1-550-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएसजेएमयू में शुरू होगा एक माह का एआई फाउंडेशन कोर्स, शुल्क 1550 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएसजेएमयू में शुरू होगा एक माह का एआई फाउंडेशन कोर्स, शुल्क 1550 रुपये
Sat, 03 Oct 2026 08:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:13 PM IST
सार
Kanpur News: 24 अक्तूबर से कक्षाओं की शुरुआत होगी। शनिवार-रविवार को कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन और एमकेटी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अकादमी के संयुक्त सहयोग से एक माह का विशेष एआई फाउंडेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम का शुभारंभ 24 अक्तूबर से होगा। प्रतिभागियों के लिए शुल्क 1550 रुपये निर्धारित किया गया है। यह पहल कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में की गई है।
विज्ञापन
विवि के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और एआई में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं के साथ इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देना है। प्रतिभागी एआई टूल्स के इस्तेमाल के साथ यह भी समझेंगे कि एआई किस प्रकार कार्य करता है और शिक्षा, शोध, उद्योग व व्यवसाय में इसका प्रभावी उपयोग कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम की मार्गदर्शन प्रोफेसर चंद्र आर मूर्ति करेंगे। वह आईआईटी चेन्नई के पूर्व छात्र और एआई विशेषज्ञ हैं। कोर्स में एआई के बुनियादी सिद्धांत एवं अनुप्रयोग, एआई के लिए पायथन, मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाएं, डेटा विश्लेषण और विजुअलाइजेशन जैसे विषय शामिल हैं। व्यावहारिक सत्रों में प्रतिभागियों को सीखी अवधारणाओं को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अवसर मिलेगा। शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं शनिवार और रविवार को ऑनलाइन होंगी। इससे सीएसजेएमयू के विभागों, संबद्ध महाविद्यालयों और देश के अन्य हिस्सों से इच्छुक प्रतिभागी भी जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन