फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rto office branch will be in south city

साउथ में भी खुलेगा आरटीओ आफिस

Sat, 28 Mar 2015 03:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 03:35 AM IST
विज्ञापन
rto office branch will be in south city
महानगर के साउथ सिटी में रहने वाले करीब 15 लाख लोगों को भीड़ और जाम से बचाने के लिए परिवहन विभाग यहां नया आरटीओ आफिस खोलेगा। शासन से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी है। नया आफिस खुलने से मुख्य आरटीओ कार्यालय में काम हल्का होगा, साथ ही लोगों का काम भी जल्दी होगा।  
विज्ञापन


महानगर की जनसंख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आरटीओ पर लोड बढ़ता जा रहा है। इसका समाधान निकालने के लिए पहले भी कई बार बैठकें हो चुकी हैं। मंडल स्तर पर इसके लिए प्रस्ताव भी शासन को दिया गया। अब इस पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरटीओ का मुख्य कार्यालय रावतपुर में ही रहेगा। साउथ में खुलने वाले आफिस में उसी क्षेत्र के लोगों को डीएल और वाहन रजिस्ट्रेशन बनवाने की सुविधा दी जाएगी। आरटीओ के इस कार्यालय में एआरटीओ स्तर का अधिकारी बैठेगा। इसके साथ ही यहां पूरा स्टाफ भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संभागीय अधिकारी सुनीता वर्मा ने बताया कि साउथ में नए कार्यालय के लिए स्वीकृति पत्र आ चुका है। भवन या जमीन की तलाश की जा रही है। जगह मिलते ही नया आफिस शुरू कर दिया जाएगा।


ट्रांसपोर्ट नगर में होगा वाहनों का फिटनेस टेस्ट


आरटीओ कार्यालय रावतपुर में रोज सुबह होने वाले भारी वाहनों की फिटनेस का काम भी ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास कराने की योजना है। इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सोनकिया ने ढाई एकड़ की एक सरकारी जमीन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

इसे लेकर अधिकारियों के बीच वार्ता भी हो चुकी है। जल्द ही रावतपुर में सुबह भारी वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed