{"_id":"5de671bf8ebc3e54864a09d5","slug":"rti-activist-told-truth-of-ias-b-chandrakala-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मौरंग खनन: आरटीआई कार्यकर्ता ने तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला की पोल खोली, सीबीआई को दिए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मौरंग खनन: आरटीआई कार्यकर्ता ने तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला की पोल खोली, सीबीआई को दिए दस्तावेज
Wed, 04 Dec 2019 03:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Dec 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन में आईएएस बी चंद्रकला का फिर उछला नाम
- फोटो : अमर उजाला
आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर सीबीआई के अधिकारियों को 39 पेज का एक पुलिंदा देकर कहा कि साहब इस जिले में तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के समय अवैध खनन जमकर हुआ है।
इसे लेकर लगातार शिकायतें की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी मौरंग खनन के जारी 66 पट्टों के बारे में पत्र भेजा था, लेकिन सारे पत्र दबा दिए गए। उन्हें मौरंग कारोबारियों ने धमकी दी, हमला किया था।
आरटीआई कार्यकर्ता ने सीबीआई को बताया कि नवंबर 2013 में खनिज विभाग से मौरंग खनन के पट्टों के बारे में सूचना मांगी थी। जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। सीबीआई ने आरटीआई कार्यकर्ता के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने बताया कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने आधे घंटे की मुलाकात में दो बार सरीला क्षेत्र में अवैध खनन के बारे में जानकारी मांगी। आपको बताते चले कि मौरंग के काले कारोबार में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और आईएएस अधिकारी अभय का भी नाम जुड़ चुका है।