फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS's national contemplation meeting: Election campaign will run in five states including Uttar Pradesh from Chaitra Navratri

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: चैत्र नवरात्र से उत्तर प्रदेश समेत पांच प्रदेशों में चलेगा चुनावी अभियान

Sat, 10 Jul 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 01:22 AM IST
सार

आरएसएस की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक आरोग्यधाम परिसर में शुरू हो गई। पहले सत्र में संघ ने अपने आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
RSS's national contemplation meeting: Election campaign will run in five states including Uttar Pradesh from Chaitra Navratri
चित्रकूट में आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव का रुख भगवा और भाजपा की तरफ मोड़ने के अभियान की शुरुआत का मुहूर्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने चैत्र नवरात्र तय किया है। संघ कार्यकर्ताओं से कहा गया कि चुनाव से पहले सक्रिय होकर सरकारों की छवि बनाने में जुटें। यह निर्णय संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में शुक्रवार को पहले दिन लिए गए। 
विज्ञापन


आरएसएस की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक आरोग्यधाम परिसर में शुरू हो गई। पहले सत्र में संघ ने अपने आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तय हुआ कि संघ कार्यकर्ता नवरात्र से चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। इस पर भी विचार हुआ कि तीसरी लहर से बचने और सबको बचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

 

बैठक के पहले सत्र में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने सर कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों सहित आधा सैकड़ा पदाधिकारियों से उनके कामकाज की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक आनुषंगिक संगठनों के कामकाज की रफ्तार सुस्त होने की वजह कोरोना काल बताया गया। बैठक में केंद्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि सक्रियता से जुटकर चुनाव से पहले सरकारों की छवि बनाने में सहयोग करें। संघ प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए संगठन नियमित रूप से काम करेगा। यह भी राय बनी कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़े स्तर पर बचाव और लोगों में जागरुकता के लिए अभियान छेड़ा जाए।

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महामारी रोकने के लिए किए गए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की राय बनी। दोपहर बाद शुरू हुए दूसरे सत्र में अन्य कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव लिए गए। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. हेडगेवार और भारतरत्न नाना जी देशमुख की तस्वीरों पर पुष्प अर्पण से हुई। कोरोना में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, राममाधव, भइयाजी जोशी, सुरेश सोनी, चंपत राय, कृष्ण गोपाल, मंदन दास देवी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed