फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss prepare for fight with samajwadi party

...तो संघ ऐसे कर रहा है सपा का किला ढहाने की तैयारी

Sun, 12 Feb 2017 08:46 PM IST
राहुल दुबे, अमर उजाला, कानपुर
राहुल दुबे, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 08:46 PM IST
सार

- बूथ स्तर तक संघ के कार्यकर्ताओं ने जमाई पैठ
- जिले की तीनों विधानसभा में संघ प्रचारकों शुरू किया प्रचार अभियान
- मध्य प्रदेश से आए दो संगठन मंत्री व यूपी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रहा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
rss prepare for fight with samajwadi party
डेमो

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के किले को ढहाने के लिए संघ ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। बूथ स्तर तक अपनी व्यूह रचना गढ़ने में लगा संघ इस बार अखिलेश को चारों ओर से घेर लेगा। ऐसी योजना यूपी विधानसभा की उन तमाम सीटों पर पहले लागू की गई है जहां सपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।  
विज्ञापन


 

 

अखिलेश के मजबूत इलाके निशाने पर

rss prepare for fight with samajwadi party
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश के मजबूत इलाके निशाने पर
सीएम का पसंदीदा जिला कन्नौज जहां तीनों विधानसभाओं पर सपा का कब्जा हैं, वहां सबसे पहले योजना के मुताबिक काम चालू किया गया है। भाजपा ने कन्नौज में सपा का गढ़ ढहाने के लिए मध्य प्रदेश के दो-दो संगठन मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। जबकि प्रचार-प्रसार के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओंं को काम पर लगा दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट मांगने से ज्यादा कर रहे ये काम

rss prepare for fight with samajwadi party
डेमो

वोट मांगने से ज्यादा कर रहे ये काम

जिला संघ प्रचारक बूथ स्तर तक संघ कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर रहे हैं। संघ के कार्यकर्ताओंं को एक ही मंत्र दिया गया है डोर-टू-डोर जाकर बूथ मजबूत करो। ऐसे में संघ के कार्यकर्ता, भाजपा के कार्यकर्ताओं से इतर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में जुटे हैं। एक संघ प्रचारक के मुताबिक संघ के कार्यकर्ताओं को वोट मांगने से ज्यादा नोटबंदी के दूरगामी परिणामों के बारे में ग्रामीणों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि नोटबंदी से क्षणिक मात्र ही दिक्कतें हुई थी। उसके बाद अब देश को उससे ज्यादा फायदा होने वाला है।
 

विज्ञापन

इन राज्यों में पहले कर चुकी है संघ की यह टीम काम

rss prepare for fight with samajwadi party
डेमो
इन राज्यों में पहले कर चुकी है संघ की यह टीम काम
संघ प्रचारक के मुताबिक उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं से अलग जाकर प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके  साथ ही वह गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत सभी भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के गुणाें का बखान करने में जुटे हुए है। संघियों ने प्रचार-प्रसार में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों को शामिल किया है। वहीं, इस पूरे प्रचार-प्रसार पर अटल आईटी सेंटर जिला कन्नौज से नजर बनाए हुए हैं। तीनों विधानसभा में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह-शाम मध्यप्रदेश के दोनों संगठन मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश मिल रहे है। यही तीनों भाजपा की प्रचार-प्रसार की पूरी कमान संभाले हुए हैं।

 

भावनात्मक रूप से जोड़ने का कर रहे प्रयास

rss prepare for fight with samajwadi party
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
भावनात्मक रूप से जोड़ने का कर रहे प्रयास
संघ के कार्यकर्ताओं ने वोट मांगने के लिए भावनाओं को भी हथियार बनाया है। संघ के कार्यकर्ता दिनभर प्रचार-प्रसार के बाद जहां रात हो जाए, उसी क्षेत्र के गांव में कहीं न कहीं डेरा जमा लेते हैं। उसके बाद देर रात तक ग्रामीणों के साथ चौपाल के माध्यम से उनकी दिनचर्या को छूने का प्रयास करने में लगे रहते हैं। सूत्रों की माने तो रात प्रवास के दौरान वह संघ की संगठनात्मक शाखा को भी मजबूत करने के काम में जुटे हैं। बताया गया है कि इसके साथ ही जिस गांव में रात में संघियों का प्र्रवास होता है वहां उस रात संघी पचास से अधिक संघ का कार्यकर्ता लिखित रूप से तैयार कर देते हैं। उन्हें बताया जाता है कि भाजपा के लिए काम के साथ ही हिंदुत्व के काम भी सहयोग करो। ऐसे वोट में हिंदुत्व का तड़का लगाने का काम भी संघ कार्यकर्ता करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed