फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS members will be made from every house, work will be done on environmental protection and social harmony

Kanpur: हर घर से बनाए जाएंगे आरएसएस के सदस्य, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर होंगे कार्य

Thu, 03 Oct 2024 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: वर्तमान में जम्मू कश्मीर में निर्बाध तरीके से हो रहे विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सभी तबके के लोग खुलकर मतदान कर रहे हैं। संघ की ओर से इसे एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
RSS members will be made from every house, work will be done on environmental protection and social harmony
rss - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग घर-घर में अपनी पैठ बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश और देश भर में अलग-अलग अभियान के जरिए कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन जैसे अनेक कार्य शामिल हैं। लक्ष्य रखा गया है कि हर घर में संघ का एक स्वयं सेवक जरूर हो और पूरा परिवार संघ की विचारधारा का मानने वाला बने।

विज्ञापन

2025 तक यह अभियान अपने चरम पर होगा, जब संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होंगे। इसकी शुरुआत कानपुर प्रांत के 21 जिलों से हुई है। इस संबंध में बुधवार को संघ के पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल ने यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातनधर्म विद्यालय परिसर में संघ की समन्वय बैठक हुई। जिसमें अभी तक संघ की ओर से किए गए कार्यों को लेकर समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

इस बैठक की प्रमुख बात यह रही कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर में निर्बाध तरीके से हो रहे विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सभी तबके के लोग खुलकर मतदान कर रहे हैं। संघ की ओर से इसे एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है। जिसे पदाधिकारियों की तरफ से आए हुए कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों को भी बताया गया। जम्मू कश्मीर के इस खुलेपन और सभी को मिले वोट के अधिकार को संघ घर-घर में जाकर बताएंगा, यह भी योजना का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों से करीब 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
बैठक में सबसे पहले आए हुए सभी लोगों से एक-एककर संघ की ओर से पिछले एक साल में किए गए कार्यों को बताने के लिए कहा गया। इसके बाद अगले एक साल की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिसमें संघ की स्थापना दिवस को किस तरह से देश भर में मनाया जाएगा, इस पर भी विचार रखा गया। बैठक दोपहर में एक बजे से लेकर देर रात तक चली। इस मौके पर प्रांत संघ चालक भवानी भीख, प्रांत प्रचारक श्रीराम सहित सभी पदाधिकारी और सभी जिलों से करीब 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीसामऊ में घर-घर जाएंगे श्रम प्रकोष्ठ के सदस्य
भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने भी सीसामऊ में होने उपचुनाव के दौरान पार्टी क श्रमिक/कर्मचारी संगठन सीसामऊ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। बुधवार को आयोजित बैठक में प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेश अवस्थी ने कहा कि संगठन एकजुट होकर इसके लिए काम कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने मंडल स्तर तक बैठक करने, शक्ति केंद्र में श्रमिकों को जाने के लिए कहा। सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर का सुनियोजित विकास कराने का वादा किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी ने कहा सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा हमारा प्रत्याशी कमल निशान है। संचालन श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अनिल त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed