‘मैन मेकिंग मशीन’ है संघ की शाखा, पाकिस्तान कुछ बिगाड़ नहीं पाएगाः आरएसएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि संघ की शाखा मैन मेकिंग मशीन है। संघ को समझने के लिए शाखा में आना होगा। समाज के सभी लोगों को जोड़ने के लिए इसके संस्कारों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
दीनदयाल सनातन इंटर कॉलेज परिसर में शाम को आयोजित कार्यक्रम में ओक ने कहा कि समाज को राजनीति के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके लिए समाज में रहने वालों के सद्गुणों की जरूरत पड़ती है। यह देश हमें बहुत कुछ देता आ रहा है। जरूरत है कि हम भी उसे कुछ देना सीखें। विद्यालयों में पढ़ाई का सिर्फ एक पाठ्यक्रम चलता है। जिसमें उसे कॅरियर बनाने की बात की जाती है। इसमें राष्ट्र और समाज को सुधारने का काम नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए प्रतिभावान होने की जरूरत नहीं है। स्वाभिमानी और चरित्रवान होना जरूरी है। सामान्य लोगों को आगे लाकर खड़ा करने की जरूरत है। कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और पाकिस्तान भारत का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखें तो देश की सीमाएं बहुत मजबूत है।
इस मौके पर सर्वाधिकारी सूर्यप्रकाश यादव, वर्गाधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, क्षेंत्र संघचालक वीरेंद्र पराक्रमादित्य, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह, विभाग कार्यवाह भवानी भीख, मोहन अग्रवाल, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, बॉबी पाठक, मनोज सेंगर, अनुपम सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे। इस मौके पर पथ संचलन और शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन भी किया गया।