फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss head mohan bhagwat today in city

मिलकर चलो वर्ना सफल नहीं हो पाओगे ः मोहन भागवत

Tue, 17 Feb 2015 03:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
rss head mohan bhagwat today in city
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा, विहिप जैसे 50 से अधिक आरएसएस से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों को आपस में मिलकर रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि एकजुटता नहीं होगी तो संघ का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। यह भी कहा कि एक दूसरे के कार्यक्रमों में हिस्सा लो और आपस में मेलजोल बढ़ाओ।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने सोमवार को संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चार घंटे तक बैठक की। पूर्वी क्षेत्र की इस बैठक में उन्होंने सभी से उनके कार्यों का ब्योरा भी मांगा। बिठूर के महाराणा प्रताप तकनीकी संस्थान परिसर में सुबह नाश्ते के बाद शुरू हुई बैठक में सभी ने अपना अपना वृत्त निवेदन (परिचय) दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी संगठनों में चले रहे क्रियाकलापों की जानकारी ली गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से सरसंघचालक ने पूछा कि अभी तक कितने लोगों को जोड़ा गया है। फिर पूछा कि जिस उद्देश्य को लेकर काम किया जा रहा है, वह पूरा हो रहा है कि नहीं।

उन्होंने पार्टी के अंदर गुटबाजी जैसी शिकायतें को पार्टी के लिए सही नहीं बताया। भाजपा की तरफ से क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों से सरसंघचालक ने कई सवाल किए। कहा कि संघ का एक मात्र उद्देश्य हिंदू जागरण करना है जिससे राष्ट्र की अखंडता बनी रहे।


विहिप की तरफ से बैठक में शामिल हुए प्रांत मंत्री अवध बिहारी, संगठन मंत्री जितेंद्र को परिषद की गतिविधियों को बढ़ाने और सामंजस्य बनाकर चलने को कहा। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने और अपने साथ जोड़े रहने की बात भी की। ‘सक्षम संगठन’ के पदाधिकारियों की संघ प्रमुख ने हौसला आफजाई की। यह नेत्रहीन लोगों का संगठन है जो संघ से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed