फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 95 thousand grabbed in the name of getting CIBIL corrected

Kanpur News: सिबिल ठीक कराने के नाम पर 95 हजार हड़पे

Thu, 15 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 95 thousand grabbed in the name of getting CIBIL corrected
कानपुर। चंदारी सुजातगंज न्यू पीएसी मोड़ निवासी पृथु अवस्थी के मुताबिक वह कार खरीदना चाहते थे। लाजपतनगर निवासी अपने दोस्त सतवीर सिंह राठौर से बातचीत की। सतवीर ने अपने मित्र अभिषेक श्रीवास्तव से मिलवाया। कहा कि अभिषेक का सिबिल स्कोर बहुत खराब है। यदि उसके नाम पर वाहन फाइनेंस करा दिया जाए तो उसका सिबिल सुधर जाएगा। भरोसे में आकर पृथु ने कुल 2.80 लाख रुपये दे दिए। बीती 22 जुलाई को दोनों पक्षों में करारनामा भी हुआ कि दो लाख रुपये में गाड़ी पृथु को हस्तांतरित कर दी गई है। हालांकि आरोपियों ने गाड़ी की डिलीवरी से पहले ही बुकिंग निरस्त कराकर पूरी रकम अपने खाते में वापस मंगवा ली। विरोध करने पर 1,85,000 रुपये दिए। शेष 95 हजार हड़प लिए। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed