फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rs 1 lakh stolen by tampering with ATM, thieves caught on CCTV, report filed against unknown

Hamirpur: एटीएम से छेड़छाड़ कर एक लाख चोरी,  सीसीटीवी में कैद हुए चोर, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

Hamirpur News: पुलिस सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से अज्ञात चोर की पहचान के प्रयास कर रही है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Rs 1 lakh stolen by tampering with ATM, thieves caught on CCTV, report filed against unknown
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के कस्बा सुमेरपुर में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि कस्बा सुमेरपुर मे लगे हिटैची एटीएम से चोरों के द्वारा एटीएम मशीन से छेडछाड़ कर करीब एक लाख के आसपास चोरी कर ली गई।

विज्ञापन

चोर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है।  थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा जानकारी की गई, तो ज्ञात हुआ कि 19 सितंबर को समय करीब चार बजे एटीएम मशीन मे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे निकासी वाले स्थान पर कोई लकड़ी जैसी वस्तु फंसा दी गई। इस कारण ग्राहकों का पैसा एटीएम से बाहर नहीं आ रहा था और वह दोबारा लकड़ी जैसी वस्तु जो लगाया था।
विज्ञापन




उसे हटाकर व एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पूरा पैसा एक साथ निकाल ले गया। सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से अज्ञात चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed