{"_id":"6aad8f64ee28698c3a0b40a9","slug":"rps-inter-college-team-dominates-in-kabaddi-kanpur-news-c-220-1-ka21001-149158-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कबड्डी में आरपीएस इंटर कॉलेज की टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कबड्डी में आरपीएस इंटर कॉलेज की टीम का दबदबा
Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। आरपीएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 में मेजबानी करने वाले कॉलेज की टीम का दबदबा और उसके खाते में दो ट्रॉफी आई। जबकि अंडर-19 के बालक वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज गजनेर की टीम को चैंपियन घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि बीईओ अजब सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता की भावना पनपती है। खेलों से शरीर और मन का सर्वांगीण विकास होता है, जिससे विद्यार्थी अनुशासित बनते हैं। कॉलेज के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।
जिला क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबलों में बालिकाओं के अंडर-17 वर्ग में आरपीएस इंटर कॉलेज से काजल की टीम ने 17 अंक हासिल कर जीत दर्ज की है। जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रसूलाबाद की शीतल की टीम ने 12 अंक लेकर दूसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं बालकों के अंडर-17 वर्ग में आरपीएस इंटर कॉलेज के कप्तान मयंक सिंह की टीम ने 38 अंक प्राप्त कर पहला और जनरल कर्नल शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज रंजीतपुर की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इसके अलावा अंडर-19 बालक वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज गजनेर के कप्तान लालबहादुर की टीम ने 23 अंक बनाकर जीत हासिल की, जबकि आरपीएस इंटर कॉलेज के कप्तान मोनिस मंसूरी की टीम 16 अंकों के साथ उपविजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां क्रीड़ा अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी,, दुर्गेश त्रिपाठी, अनुज गुप्ता, मनोज, अनिल शुक्ला, प्रियंका, अरुण कटियार आदि मौजूद रहे।