{"_id":"62a62e51f8528c2f843a3cdb","slug":"route-of-unchahar-express-will-change-for-11-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AURAIYA: ऊंचाहार एक्सप्रेस का 11 दिन बदलेगा रूट, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AURAIYA: ऊंचाहार एक्सप्रेस का 11 दिन बदलेगा रूट, ये रही पूरी जानकारी
Mon, 13 Jun 2022 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:40 AM IST
सार
ऊंचाहार एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन से ऐसे यात्रियों को परेशानी होगी, जो पहले से उन रेलवे स्टेशनों के लिए आरक्षण करा चुके हैं, जहां पर रूट डायवर्जन के बाद ट्रेन पहुंचेगी नहीं। बता दें कि दोनों ही ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर रुकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून एवं जुलाई माह में अलग-अलग 11 तिथियों में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अप ऊंचाहार एक्सप्रेस का निर्धारित रूट बदल जाएगा। दो जुलाई को दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दिल्ली-गाजियाबाद टूंडला खंड में गाजियाबाद मितावली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्मित किए जा रहे ओवरब्रिज, सड़क के कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन से ऐसे यात्रियों को परेशानी होगी, जो पहले से उन रेलवे स्टेशनों के लिए आरक्षण करा चुके हैं, जहां पर रूट डायवर्जन के बाद ट्रेन पहुंचेगी नहीं। बता दें कि दोनों ही ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर रुकती हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद, टूंडला खंड में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्यूलिंग का निर्णय लिया गया है। इससे फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
यह होगा बदला रूट
डॉ. शिवम ने बताया कि 14217 अप प्रयागराज संगम चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ऊंचाहार) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ करने की तिथि 14, 15, 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून के साथ तीन, चार, पांच जुलाई को खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। नियमित तौर पर यह ट्रेन अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, पुरानी दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, पानीपत होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती है। दो जुलाई को 12419 अप एवं 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस नौ जुलाई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक घंटा देरी से 12 बजकर 20 मिनट के स्थान पर अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर चलेगी।