{"_id":"6988e783c9c5c72ab608b1f4","slug":"rotis-are-being-baked-on-one-bypass-road-vehicles-are-parked-on-the-other-kanpur-news-c-220-1-akb1002-138117-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक बाईपास रास्ते में सेकी जा रहीं रोटियां, दूसरे में खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक बाईपास रास्ते में सेकी जा रहीं रोटियां, दूसरे में खड़े हो रहे वाहन
Mon, 09 Feb 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा से माती जाने वाली सड़क के दोनों ओर करीब आठ लाख रुपये खर्च कर बाईपास रास्ते बनाए गए हैं। थर्माेप्लास्ट पेंट की सफेद पट्टी भी बनाई गई है। मगर एक रास्ते पर तंदूर में रोटी सेंकी जा रही है तो दूसरे में अवैध वाहनों की पार्किंग हो रही है।
अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। ओवर ब्रिज चौराहा अतिव्यस्त है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को चार बजे से सात बजे तक वाहनों की अधिकता से रुक रुक कर जाम लगने की समस्या आती है। माती मार्ग पर ही तहसील के पास मेडिकल कॉलेज व सीएचसी है। कई निजी अस्पताल संचालित हैं। मरीजों को लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस की आवाजाही रहती है। जाम लगने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है।
बीते साल नगर निकाय प्रशासन ने ओवर ब्रिज चौराहे पर माती मार्ग के दोनों ओर बाईपास रास्ता बनाने को मंजूरी दी। इस साल जनवरी में बाईपास मार्ग बनकर तैयार हो गया। दो लेन बाईपास पर थर्माेप्लास्ट पेंट कराकर सफेद पट्टी बनवा दी गई हैं। हालांकि अतिक्रमण हटाने की जरूरत नहीं समझी गई। बाईपास रास्ते अवरुद्ध होने से पैदल राहगीरों को भी वाहनों के बीच होकर निकलना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। जबकि सुबह व शाम के समय रुक रुक कर जाम लगने की समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
स्थानीय पिंटू, रमेश कुमार, दीपक व शिवम आदि ने बताया कि नगर निकाय ने आठ लाख रुपये खर्च कर दो लेन बाईपास तो बनवा दिए, लेकिन यहां से आवागमन शुरू कराने की पहल नहीं की गई। इसकी वजह से एक बाईपास मार्ग पर तंदूर रखकर रोटियां सेकी जा रही हैं। वहीं दूसरे बाईपास रास्ते पर लोग वाहनों पार्किंग कर रहे हैं।
.............................
बाईपास मार्ग पर थर्माेप्लास्ट पेंट की पट्टी बनवा दी गई हैं। यह रास्ता आवागमन में सहूलियत और जाम की स्थित न हो इसके लिए बनवाया गया है। पिछले दिनों सीमांकन में दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है। एसआईआर कार्य में व्यस्तता की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका है। जल्द की अभियान चलाकर बाईपास रास्ता खाली कराया जाएगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।