फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rosegold and royal jewellery are attracting customers, with offers also available in the market.

Kanpur News: ग्राहकों को भा रही रोजगोल्ड, रजवाड़ा ज्वैलरी, बाजार में ऑफर भी आए

Thu, 09 Oct 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rosegold and royal jewellery are attracting customers, with offers also available in the market.
कानपुर। करवाचौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए सराफा, कपड़ा बाजार गुलजार होने लगे हैं। रोजगोल्ड, रजवाड़ा और पोलकी, कुंदन ज्वैलरी की मांग बाजार में देखी जा रही है। सोना-चांदी के भाव में तेजी के चलते बाजार में हल्की ज्वैलरी की ही मांग है। प्लेटिनम ज्वैलरी की भी मांग युवा वर्ग के ग्राहक कर रहे हैं। कपड़ा बाजार में इस बार ऑरगेंजा, रिच पल्लू, कॉटन रिच पल्लू और कुमारी वर्क वाली साड़ियों की मांग है।
विज्ञापन



करवाचौथ पर सबसे ज्यादा सेट, मंगलसूत्र, कान की बाली, कंगन, अंगूठी की बिक्री होती है। इसके लिए बाजार में अच्छी तैयारी है। अलग-अलग सराफा ऑफर और बनवाई पर छूट दे रहे हैं। सोना-चांदी के भाव में तेजी के बीच इस बार चांंदी की एंटीक ज्वैलरी भी बाजार में लाई गई है। इसमें हार, अंगूठी, पायल, बाली कंगन शामिल हैं। इसमें चांदी की शुद्धता 92 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में इसकी मांग ज्यादा देखी जा रही है। लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के निदेशक विवेक गुप्ता ने बताया कि सोना-चांदी के दाम में तेजी जरूर है। इसके बाद भी बाजार अच्छा दिख रहा है ग्राहक गहनों की मांग कर रहे हैं। हर वर्ग के बजट को देखते हुए ज्वैलरी बाजार में है। सोने, चांदी, हीरे एवं प्लेटिनम की हल्की ज्वैलरी शोरूम में उपलब्ध है। करवाचौथ पर रोजगोल्ड, पोलकी, रजवाड़ा ज्वैलरी ग्राहकों की सबसे पसंदीदा ज्वैलरी बन रही है। एंटीक ज्वैलरी का भी विशेष कलेक्शन लाया गया है। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी ने बताया कि इस बार पर्व के लिए साड़ियों की मांग ज्यादा है। बनारसी साड़ियों के अलावा अलावा वर्क वाली साड़ियां बाजार में हैं।
विज्ञापन


सोने के भावों में चल रही तेजी बुधवार को भी देखी गई। चांदी का भाव प्रति किलो 1,57,000 रुपये हो गया। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,26,000 हो गया। दोनों के भाव नए रिकार्ड स्तर पर हैं। वहीं तेजी के बीच पर्व को देखते हुए सराफा कई तरह के ऑफर भी लेकर आए हैं। इसमें प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये की छूट के साथ ही सोने के गहनों की बनवाई पर 25 प्रतिशत, डायमंड और पोल्की के गहनों की बनवाई पर 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 50 हजार की खरीद पर 5 और 10 ग्राम के सिक्कों को मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा करवाचौथ पर मुफ्त मेंहदी मुफ्त लगवाने का भी ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि 20 सितंबर के बाद से हर दिन बाजार बढ़ता ही जा रही है। जिस तरह की अंतरराष्ट्रीय स्थितियां हैं उससे आगे भी तेजी का ही अनुमान है। विश्व के सभी बड़े देशों के केंद्रीय बैंक सोने की लगातार खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ कैरेट सोने के गहनों की मांग फिलहाल यहां के बाजारों में नहीं है। डायमंड के गहनों के साथ कुछ कंपनियां धनतेरस पर इस तरह के गहने ला सकती हैं। अलग-अलग सराफा कई आफर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed