फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil Murder Case, till now the police continued to investigate, investigation will start afresh

Ronil Murder Case: अब तक पुलिस खाक छानती रही, नए सिरे से शुरू होगी जांच, अलग से लगाई गई है टीम

Wed, 30 Nov 2022 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 12:54 PM IST
सार

रोनिल हत्याकांड में पुलिस को कदम-कदम पर नाकामी मिली है और अब नए सिरे से जांच शुरू की गई है। बता दें कि 31 अक्तूबर को चंदारी के जंगल में रोनिल की हत्या कर शव फेंका गया था।

विज्ञापन
Ronil Murder Case, till now the police continued to investigate, investigation will start afresh
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 12वीं के छात्र रोनिल सरकार (18) हत्याकांड में पुलिस को अब तक कदम-कदम पर नाकामी है। हर एक पहलू पर की गई जांच विफल रही है। हत्यारे अभी भी पकड़ से जूद हैं। अब मंगलवार से नए सिरे से हत्याकांड की जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर केस के बारे में पूरी जानकारी ली। श्यामनगर निवासी रोनिल सरकार 31 अक्तूबर को स्कूल से निकलने के बाद से लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर रोनिल की हत्या करने की पुष्टि हुई थी। करीब एक महीने का वक्त बीत गया है लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने रंजिश, आशनाई समेत कई अन्य बिंदुओं पर तफ्तीश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की मांग पर पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की संतुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अब केस की नए सिरे से जांच शुरू की है। जेसीपी ने बताया कि एक अलग से टीम लगाई गई है। जो अब तक की जांच की समीक्षा करेगी। साथ ही प्रयास करेगी कि जो पहलू विवेचना से छूट गए हों, उनकी जानकारी कर जांच करेगी। जिससे शायद वारदात का खुलासा हो सके।

चलाया हस्ताक्षर अभियान
न्याय संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को रिजर्व बैंक मालरोड में रोनिल के परिवार के साथ कैंडल जलाकर रोनिल को न्याय। दिलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें व्यापारी एसोसिएशन व वैश्य महासंगठन ने भी भागीदारी की। उन्होंने भी रोनिल सरकार के लिए न्याय की मांग की। 

इसमें लोगों ने कैंडल जलाकर हस्ताक्षर करके  रोनिल को जल्द  न्याय मिलने की मांग की। इस दौरान समिति के अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, सिद्धार्थ काशीवार, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, विनय कुमार, नवीन गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश बाजपई, शुभ गुप्ता, शाहरुख, उमा कठेरिया, साकिफ कुरैशी, शीलू श्रीवास्तव,जीतेंद्र गिरी, एसपी गुप्ता आदि रहे।

बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed