फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil murder case: Police recommended CBI inquiry

रोनिल हत्याकांड: पुलिस ने की सीबीआई जांच की सिफारिश, अब शासन लेगा निर्णय

Wed, 23 Nov 2022 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को रोनिल स्कूल गया था और छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला था। तब से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के प्रयास में जुटी है लेकिन सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Ronil murder case: Police recommended CBI inquiry
रोनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में परिजनों की सीबीआई जांच की मांग पुलिस ने स्वीकर कर ली है। बुधवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से सीबीआई जांच की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन अपने स्तर से तय करेगा कि जांच सीबीआई को देनी है या नहीं।

विज्ञापन


डी-ब्लॉक श्यामनगर निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को रोनिल स्कूल गया था और छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला था। तब से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के प्रयास में जुटी है लेकिन सफलता नहीं मिली है। इसलिए बुधवार को रोनिल के पिता संजय व मां सीपी के दफ्तर पहुंचे। उनके साथ न्याय संघर्ष समिति के अभिमन्यु गुप्ता व संरक्षक पवन गुप्ता भी थे।

विज्ञापन

सभी ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को सीबीआई जांच की मांग कर प्रार्थना पत्र सौंपा। सीपी ने बताया कि पुलिस के स्तर से सीबीआई जांच की मांग की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस रिपोर्ट की शासन समीक्षा करेगा। जब शासन को लगेगा कि मामला सीबीआई जांच के स्तर का है तो वह संस्तुति कर केंद्र को रिपोर्ट भेजेगा। जहां से मामला सीबीआई पहुंचेगा। आखिर में सीबीआई मामले की समीक्षा कर तय करेगी कि क्या ये मामला सीबीआई के स्तर का है या नहीं। अगर हां, तो सीबीआई केस दर्ज कर नए सिरे से प्रकरण की जांच शुरू करेगी। इसमें लंबा वक्त लग सकता है। इसलिए कमिश्नरी पुलिस की जांच लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed