रोनिल हत्याकांड: पुलिस ने की सीबीआई जांच की सिफारिश, अब शासन लेगा निर्णय
रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को रोनिल स्कूल गया था और छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला था। तब से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के प्रयास में जुटी है लेकिन सफलता नहीं मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में परिजनों की सीबीआई जांच की मांग पुलिस ने स्वीकर कर ली है। बुधवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से सीबीआई जांच की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन अपने स्तर से तय करेगा कि जांच सीबीआई को देनी है या नहीं।
डी-ब्लॉक श्यामनगर निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को रोनिल स्कूल गया था और छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला था। तब से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के प्रयास में जुटी है लेकिन सफलता नहीं मिली है। इसलिए बुधवार को रोनिल के पिता संजय व मां सीपी के दफ्तर पहुंचे। उनके साथ न्याय संघर्ष समिति के अभिमन्यु गुप्ता व संरक्षक पवन गुप्ता भी थे।
सभी ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को सीबीआई जांच की मांग कर प्रार्थना पत्र सौंपा। सीपी ने बताया कि पुलिस के स्तर से सीबीआई जांच की मांग की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस रिपोर्ट की शासन समीक्षा करेगा। जब शासन को लगेगा कि मामला सीबीआई जांच के स्तर का है तो वह संस्तुति कर केंद्र को रिपोर्ट भेजेगा। जहां से मामला सीबीआई पहुंचेगा। आखिर में सीबीआई मामले की समीक्षा कर तय करेगी कि क्या ये मामला सीबीआई के स्तर का है या नहीं। अगर हां, तो सीबीआई केस दर्ज कर नए सिरे से प्रकरण की जांच शुरू करेगी। इसमें लंबा वक्त लग सकता है। इसलिए कमिश्नरी पुलिस की जांच लगातार जारी रहेगी।