Ronil Murder Case: डीसीपी पूर्वी ने परिजनों से की मुलाकात, पिता बोले- पुलिस पर अब नहीं रहा विश्वास
छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न कोई ठोस साक्ष्य जुटा सकी और न ही कोई सुराग। मृतक छात्र के परिजन अब नेताओं के पास जा रहे हैं। वहीं, डीसीपी पूर्वी ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रोनिल हत्याकांड में पुलिस जांच के साथ परिवार का पुलिस पर से विश्वास भी डगमगा रहा है। परिवार अपने बेटे के हत्यारे तक पहुंचने के लिए अब नेताओं के पास जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार देर रात में डीसीपी ईस्ट और क्राइम ब्रांच टीम पीड़ित पिता से मिलने उनके आवास पहुंची और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द मामले का खुलासा होगा।
बता दें कि रोनिल सरकार की गला दबाकर हत्याकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। 12 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी इस हत्याकांड को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित पिता संजय सरकार और परिवार के अन्य लोगों ने शुक्रवार को पूर्व सांसद राजाराम पाल से मुलाकात की।
परिवार की बात सुनने के बाद पूर्व सांसद ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत कर जल्द खुलासा करने के लिए कहा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि काम चल रहा है। केस खुलने में भले ही थोड़ी देरी हो रही है, मगर केस को सही खोला जाएगा।
परिजनों से मिलने पहुंचे डीसीपी और क्राइम ब्रांच
इधर शुक्रवार रात को डीसीपी रविंद्र कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम संजय सरकार से मिलने पहुंची। उन्होंने अब तक केस में हुए अपडेट्स की जानकारी उन्हें दी। इसमें बताया कि रोनिल के और कितने मिलने वालों को उठाकर क्या-क्या पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही केस का खुलासा कर देंगे।
बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।