फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil Murder Case, DCP East meets family members of student

Ronil Murder Case: डीसीपी पूर्वी ने परिजनों से की मुलाकात, पिता बोले- पुलिस पर अब नहीं रहा विश्वास

Sat, 12 Nov 2022 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न कोई ठोस साक्ष्य जुटा सकी और न ही कोई सुराग। मृतक छात्र के परिजन अब नेताओं के पास जा रहे हैं। वहीं, डीसीपी पूर्वी ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Ronil Murder Case, DCP East meets family members of student
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रोनिल हत्याकांड में पुलिस जांच के साथ परिवार का पुलिस पर से विश्वास भी डगमगा रहा है। परिवार अपने बेटे के हत्यारे तक पहुंचने के लिए अब नेताओं के पास जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार देर रात में डीसीपी ईस्ट और क्राइम ब्रांच टीम पीड़ित पिता से मिलने उनके आवास पहुंची और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन

बता दें कि रोनिल सरकार की गला दबाकर हत्याकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। 12 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी इस हत्याकांड को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित पिता संजय सरकार और परिवार के अन्य लोगों ने शुक्रवार को पूर्व सांसद राजाराम पाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

परिवार की बात सुनने के बाद पूर्व सांसद ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत कर जल्द खुलासा करने के लिए कहा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि काम चल रहा है। केस खुलने में भले ही थोड़ी देरी हो रही है, मगर केस को सही खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से मिलने पहुंचे डीसीपी और क्राइम ब्रांच
इधर शुक्रवार रात को डीसीपी रविंद्र कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम संजय सरकार से मिलने पहुंची। उन्होंने अब तक केस में हुए अपडेट्स की जानकारी उन्हें दी। इसमें बताया कि रोनिल के और कितने मिलने वालों को उठाकर क्या-क्या पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही केस का खुलासा कर देंगे।

बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।

इस मामले में अब तक पुलिस हत्याकांड का पुख्ता सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस का ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन बदहवास हैं। वह नेता, मंत्री, अधिकारी हर किसी से गुहार लगा रहे हैं। हर दिन आस लगाते हैं कि शायद अब पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed