फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbery in stick factory at kanpur

स्टिक फैक्ट्री में डाका, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 24 Jan 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
robbery in stick factory at kanpur
पनकी स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में बदमाशों ने मारा डाका
कानपुर के पनकी इलाके में सोमवार देर रात सशस्त्र आठ से दस बदमाशों ने एक प्लास्टिक फैक्ट्री में धावा बोल दिया। बदमाशों ने दो कर्मचारियों को कमरे में बंद कर फैक्ट्री के शटर और लॉकर के 10 ताले तोड़कर तकरीबन ढाई लाख रुपये नगद, लैपटॉप और मशीनों के कीमती पार्ट्स, दो साइकिलों समेत पांच लाख का माल लूट लिया। करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने फैक्ट्री में उत्पात किया।
विज्ञापन


गोविंद नगर-13 ब्लॉक निवासी मनीष वाधवानी की पनकी के इस्पात नगर में सांई पॉलीमर्स नाम से प्लास्टिक फैक्ट्री है। मनीष ने बताया कि रात में कर्मचारी शिवम, ओमप्रकाश फैक्ट्री परिसर में बने लेबर रूम में सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे पीछे की दीवार से सीढ़ी लगाकर असलहाधारी 8 से 10 बदमाश आ गए। कर्मचारियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


फिर आफिस में घुसकर माल समेट लिया। मनीष के मुताबिक सुबह छह बजे ओमप्रकाश ने मोबाइल के जरिए उन्हें घटना की सूचना दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब वह कमरे में थे तो मोबाइल उनके पास ही था लेकिन बदमाशों ने तमंचा दिखा डरा दिया था। इसलिए फोन नहीं कर सके। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed