{"_id":"650586169bf9e4fb49089f16","slug":"robbery-from-bjp-leaders-wife-mangalsutra-snatched-by-placing-a-gun-on-her-temple-police-said-dont-tell-any-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की पत्नी से लूट: कनपटी में तमंचा सटाकर मंगलसूत्र छीना, पुलिस बोली- किसी को न बताइएगा...बदनामी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की पत्नी से लूट: कनपटी में तमंचा सटाकर मंगलसूत्र छीना, पुलिस बोली- किसी को न बताइएगा...बदनामी होगी
Sat, 16 Sep 2023 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:10 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने सारी जानकारी लेने के बाद महिला से कहा कि अभी आप घटना के विषय में किसी को ना बताइएगा...वरना बदनामी हो सकती है। हम लुटेरों को ढूंढने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की पत्नी के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर जाते समय बदमाशों ने कनपटी में तमंचा लगाकर मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और पीड़िता से बोली कि किसी को न बताइएगा वरना बदनामी होगी। इसके साथ ही, पुलिस घटना को भी दबा ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, केशवपुरम निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी की पत्नी प्रियंका तिवारी रोजाना पनकी रोड स्थित लोधेश्वर मंदिर शाम को जाती हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे लगभग जब वह मंदिर जा रहीं थीं, तभी पीछे से साइकिल सवार दो युवकों ने रोका। इसके बाद कनपटी में तमंचा सटाकर मंगलसूत्र उतरने को कहा।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर बदमाश मंगलसूत्र छीन कर पनकी रोड की तरफ फरार हो गए। महिला ने मंदिर पहुंचकर पुजारी को आपबीती सुनाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सारी जानकारी लेने के बाद महिला से कहा कि अभी आप घटना के विषय में किसी को ना बताइएगा...वरना बदनामी हो सकती है। हम लुटेरों को ढूंढने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन