फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery disclosed: Retired bank officers house, students preparing for competitive examination had looted

लूटकांड खुलासा: रिटायर्ड बैंक अफसर के घर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने की थी लूटपाट

Sun, 20 Jun 2021 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 01:00 AM IST
सार

रिटायर्ड बैंक अफसर आरएन शुक्ला के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो छात्रों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एक छात्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Robbery disclosed: Retired bank officers house, students preparing for competitive examination had looted
कल्याणपुर लूटकांड का खुलासा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर कैलाश विहार में रिटायर्ड बैंक अफसर आरएन शुक्ला के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो छात्रों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एक छात्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी के करीब पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन


जल्द उसकी भी गिरफ्तारी संभव है। खर्चे पूरे करने के लिए आरोपियों ने वारदात की थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से लुटेरे ट्रेस किए गए। बीते गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे दो बदमाशों ने घर पर धावा बोल कर दंपती को जमकर पीटा था और नकदी, जेवरात, लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाकाई निवासी अविनाश और उसके एक साथी ने वारदात को अंजाम दिया था। अविनाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अभी फरार है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से की रेकी, फिर दिया अंजाम 
अविनाश बीएससी पास है। दूसरा आरोपी भी स्नातक कर चुका है। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  कर रहे हैं। क्षमता से अधिक खर्च जब बढ़ गया तो आरोपियों ने नौकरी की लेकिन तब भी खर्च पूरे नहीं कर पाए। तब इन दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।


एक आरोपी पहले से ही पीड़ित परिवार को जानता था। 16 तारीख को वो अपने एक अन्य परिचित के साथ आरएन शुक्ला के घर गया था। जहां पर परिवार को किराये पर मकान लेने की बात की थी। जांच में पता चला कि तब आरोपी घर की रेकी करने गए थे। इसके पहले कई दिनों से वो रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed